Wednesday, 8 April 2020

दामिनी दामन हैं तुम्हारा पाक ,तुम बिजली हो विश्व को दो प्रकाश ,
खोलो  तुम आँखे देखो कितने खड़े है तुम्हारे  साथ
बन जाओ प्रेरणा जीने की तुम लेकर मन में एक विश्वास
तुम होगी कामयाब हम सब का है पूर्ण विश्वास
तुम में है जिजीविषा
जिस राह तुम हो उस से मंजिल है बहुत पास
सफ़दर जंग में  तुम लड़ रही हो जो जंग
उठो जिन्दगी तुमें बुला रही है खड़े है सारे देशवासी
तुम्हारे संग
सफलता कदम चूमने को है आतुर
उसके हाथो है तुम्हारे के लिए जिंदगी का उपहार
(26-12-2012)

No comments:

Post a Comment